कैलीफोर्निया में विमान हादसा, 3 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दो इंजन वाला विमान स्थानीय समयानुसार 11.51 बजे दोपहर में रेडवुड सोरेस इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने 30 सेकेंड पहले ही सैन कार्लोस हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।
विमान के मलबे से एक 40 वर्षीय महिला और दो अन्य लोगों का शव बरामद किया गया। इनमें से एक मृतक की पहचान 91 वर्षीय राबर्ट बोरमैन के रूप में की गई।
बोरमैन आर.ई.बोरमैन स्टील कंपनी के अध्यक्ष थे। अधिकारियों के मुताबिक मारे गए अन्य दो लोगों में एक विमान का पायलट और उसकी महिला मित्र शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications