चिदंबरम के 'भगवा आतंकवाद के संदेश पर' दिग्विजय का पलटवार
नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने नक्सलियों को देश से उखाड़ने की क्या ठानी, उनके शत्रु घर-बाहर सभी जगह पैदा हो गए हैं। कहावत है कि 'घर का भेदी लंका ढाए' चिदंबरम के भगवा आतंकवाद के प्रयोग पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का उखड़ना उसी मुहावरे की याद दिलाता है।
चिदंबरम पहले ही इस प्रयोग पर प्रमुध विपक्षी दल भाजपा के चहुंतरफा निशाने पर हैं। अब घर के सेनापति ने भी उन्हे सार्वजनिक रूप से ललकारना शुरू कर दिया है। हालांकि चिदंबरम ने अब तक दिग्विजय सिंह की बयानबाजी की कोई सार्वजनिक प्रतिक्रया नहीं दी है, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस आलाकमान पर उनका विश्वास अडिग है।
चिदंबरम ने भगवा आतंकवाद पर आलोचना को परे झटक कर बुधवार को फिर एक कूटनीतिक टिप्पणी की थी कि 'भगवा आतंकवाद' शब्द का प्रयोग अप ने मकसद में कामयाब रहा है। क्योंकि इसी बहाने इस पर देश में चर्चा हुई और लोगों को एक समझ बनाने में और इससे सावधान होने का संदेश मिला है। इसके अलवा उन्होने यह भी कहा कि जहां तक रही इस शब्द के प्रयोग की बात तो इस शब्द पर ना तो उनका पेटेंट है और ना ही उन्होने ही पहली बार इसशब्द का इस्तेमाल किया है जो इतना बवाल चमाया जा रहा है। इससे पहले भी भगवा आतंवाद का प्रयोग देश में होता रहा है।
इस पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया "आतंकवाद को किसी रंग, मजहब या धर्म से जोड़ा नहीं जा सकता। यह किसी भी धर्म के कट्टरपंथियों से पैदा होता है, चाहे वे हिंदू हों, या मुस्लिम।" उन्होंने कहा कि पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इस मुद्दे पर सही रुख लिया था कि इस रंग को आतंकवाद से नहीं जोड़ा जा सकता। सिंह ने हालांकि इस बात पर खुशी जाहिर की कि गृह मंत्री ने हिंदू कट्टरपंथियों की आतंकी गतिविधियों पर गौर किया है।
हालांकि चिदंबरम के इस बयान के तुरंत बाद दिग्विजय सिंह का बयान आया है "आतंकवाद को किसी रंग, मजहब या धर्म से जोड़ा नहीं जा सकता। यह किसी भी धर्म के कट्टरपंथियों से पैदा होता है, चाहे वे हिंदू हो, या मुस्लिम।" साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इस मुद्दे पर सही रुख लिया था कि इस रंग को आतंकवाद से नहीं जोड़ा जा सकता। सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि गृह मंत्री ने हिंदू कट्टरपंथियों की आतंकी गतिविधियों पर गौर किया है।
इसके अलावा सिंह ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं की आतंकी घटनाओं में संलिप्तता पर ईमादारी से सामने आना चाहिए। सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू कट्टरवाद की व्याख्या के लिए भगवा शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं किया और यह शब्द संभवत: वामपंथी पार्टियों द्वारा उछाला गया है।












Click it and Unblock the Notifications