फेरारी ने वापस लीं अपनी कारें

फ़ेरारी ने कारें वापस बुलाईं
आग लगने की घटनाओं के बाद मशहूर कार कंपनी फ़ेरारी ने इसी साल बनाई गईं '458 इटैलिया' मॉडल की सभी कारों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है.

इन घटनाओं की वजह से कार कंपनी ने इस मॉडल की 1200 कारों के मालिकों से कहा है कि वे इस कार में सुधार के लिए उन्हें वर्कशॉप में वापस भेज दें. फ़ेरारी ने कहा है कि आग लगने की पाँच घटनाओं की जाँच के लिए उनके इंजीनियर दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं.

'458 इटैलिया' मॉडल की फ़ेरारी की क़ीमत दो लाख साठ हज़ार डॉलर यानी क़रीब एक करोड़ 20 लाख रुपए है. कैलिफ़ोर्निया, पेरिस, स्विट्ज़रलैंड, चीन और कई अज्ञात स्थानों से इस मॉडल की कारों में आग लगने की ख़बरें मिली थीं.

फ़ेरारी ने कहा है कि इसकी वजह का पता लगा लिया गया है. कंपनी का कहना है कि इसके पहियों में चिपकाने के लिए उपयोग में लाए गए पदार्थ की वजह से ये घटनाएँ हो रही हैं.

फ़ेरारी के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि कुछ ख़ास परिस्थितियों में यह पदार्थ ज़्यादा गर्म हो जाता है, फिर इसमें से धुँआ उठने लगता है और आग भी पकड़ लेता है. कंपनी ने कहा है कि इन कारों के जिन मालिकों ने आग लगने की शिकायतें की थीं, उनमें इन कारणों की पुष्टि हुई है और अब उन्हें नया मॉडल दिया जाएगा.

जबकि इस मॉडल की दूसरी कारों में परिवर्तन किए जाएँगे और इसमें चिपकाने वाले पदार्थ की जगह वैकल्पिक प्रबंध किया जाएगा. फ़ेरारी ने पिछले महीने'458 इटैलिया' मॉडल की कारों में आग लगने की ख़बरें और तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद इसकी जाँच शुरु की थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+