दिल्ली विवि के छात्रसंघ चुनाव 3 सितंबर को
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन सितम्बर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव को देखते सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उत्तर और दक्षिण परिसर के 51 कॉलेजों में शुक्रवार को मतदान होगा। सुबह के कॉलेजों के छात्र आठ बजे से 12.30 बजे तक मतदान कर सकते हैं जबकि संध्याकालिन कॉलेजों के छात्र शाम चार बजे से लेकर आठ बजे तक मतदान कर सकते हैं।
मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के बीच है। इस चुनाव में सभी पार्टियों का मुख्य मुद्दा सेमेस्टर प्रणाली है।
चुनाव को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और पिछले कुछ दिनों से परिसरों में गश्त बढ़ा दी गई है। मौरिस नगर थाने के पुलिस प्रभारी ने बताया,"चुनाव को देखते हुए पुलिस चौकस है। कॉलेज के सामने पुलिस चौकी स्थापित की जा रही है और सादे कपड़ों में पुलिस बलों को तैनात किया जा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications