मध्य प्रदेश: छतरपुर में ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस के मुताबिक बमीठा थाना क्षेत्र के टौरिया टेक क्षेत्र में रहने वाले गुप्ता की रेत लेकर आ रहे ट्रक चालक की वसूली को लेकर कुछ लोगों ने गुरुवार सुबह पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर भरत भी मौके पर पहुंच गए।
ट्रक से वसूली करने वालों ने भरत की भी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। भरत की मौत से गुस्साए लोगों ने झांसी-सतना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
उनकी मांग है कि एक राजनीतिक दल से जुड़े आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications