हकीमुल्लाह के बारे जानकारी का ईनाम 50 लाख डॉलर

हकीमुल्लाह के बारे जानकारी का ईनाम 50 लाख डॉलर

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के क़बायली संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल कर लिया है.

अमरीकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ विदेश मंत्री हेलेरी क्लिंटन ने तहरीक-ए-तालिबान को एक सितंबर से प्रतिबंधित संगठनों में शामिल किया है.

इसके अलावा अमरीका ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के दो नेताओं - हकीमुल्लाह मेहसूद और वलीउर्रहमान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी भी क़रार दिया है.

अमरीकी क़ानून मंत्रालय ने तालिबान नेता हकीमुल्लाह मेहसूद और वलीउर्रहमान पर 50-50 लाख डालर के ईनाम की घोषणा की है.

अमरीकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने पाकिस्तानी और अमरीकी हितों पर कई हमलों की ज़िम्मदारी क़बूल की है.

हकीमुल्लाह मेहसूद अगस्त 2009 से तहरीक-ए-तालिबान के प्रमुख हैं जबकि वलीउर्रहमान दक्षिणी वज़ीरिस्तान में तालिबान के अमीर हैं.

दूसरी ओर अमरीका ने 30 दिसंबर को अफ़ग़ानिस्तान के इलाक़े ख़ोस्त में सात 'सीआईए एजेंटों' की हत्या में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के नेता हकीमुल्लाह मेहसूद के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर कर दी गई है.

आत्मघाती हमले में सात एजेंटों की मौत हो गई थी. इस आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी क़बूल करते हुए तालिबान ने कहा था कि अफ़ग़ान फ़ौज में शामिल उनके एक साथी ने आत्मघाती हमला किया है.

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बीबीसी से बात करते हुए कहा था कि ख़ुदकुश हमलावर ने फ़ौजी वर्दी पहन रखी थी और उन्होंने फ़ौजी अड्डे की सुरक्षा को धोका देते हुए अडडे के व्यायाम गृह में धमाका किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+