गडकरी सोमवार से रूस दौरे पर
पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार डब्ल्यूएफआर जागरूकता फैलाने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो स्वच्छ पेयजल के महत्व को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
बयान में कहा गया है, "गडकारी ने 6 से 10 सितंबर तक के रूस दौरा का डब्ल्यूएफआर का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।"
पांच दिवसीय रूस प्रवास के दौरान गडकरी मास्को एवं सेंट पीटर्सबर्ग जाएंगे तथा जलांदोलन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगे।
बयान के मुताबिक डब्ल्यूएफआर संस्था विश्व में पेयजल के मौजूदा हालात पर संयुक्त राष्ट्र एवं विभिन्न देशों के साथ कार्य कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications