पुलिस थाने पहुंचे राहुल गांधी, जांच की जानकारी ली (राउंडअप)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी ने रात को सरफराज बानो नाम की एक महिला कि शिकायत पर मुसाफिरखाना पुलिस थाने गए। महिला का आरोप था कि उसकी बहन यास्मीन की गत एक जुलाई को रूदौली गांव में हत्या कर दी गई थी, लेकिन पुलिस इस मामले की सही तरीके से जांच की।

उन्होंने बताया कि बानो ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी हत्या के मुख्य आरोपी को बचा रहे हैं। महिला की शिकायत पर राहुल मुसाफिरखाना थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से हत्याकांड के संबंध में जानकारी ली।

बानो ने राहुल गांधी से गुजारिश की कि हत्याकांड की जांच करने वाले मुसाफिरखाना थाने के जांच अधिकारी को बदलकर पूरे मामले की जांच किसी दूसरे अधिकारी से कराई जाए।

प्रवक्ता के मुताबिक महिला की गुहार पर राहुल ने पुलिस अधिकारियों को एक महीने के अंदर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। जवाब में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जांच अधिकारी को बदलकर निर्धारित समय के अंदर जांच पूरी की जाएगी।

अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने आज दौरे के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

गौरीगंज कस्बे में राहुल ने भारतीय संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) की 3जी मोबाइल सेवाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब के बीच को फासले को पाटने में दूरसंचार सेवाएं बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि 'राहुल ने आज दोपाहर बाद गौरीगंज कस्बे में भारतीय संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) की 3जी मोबाइल सेवाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर दूर संचार सेवाएं गरीबों के लिए उपलब्ध हो जाएं तो वे लोग भी समाज से दूसरे तबकों से जुड़कर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर पा सकते हैं।'

सिंह के मुताबिक इस मौके पर राहुल ने दूरसंचार अधिकारियों से आह्वान किया कि वे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा विस्तार करें, जिससे कि गांव के लोग भी शहरी लोगों की तरह बराबर लाभ उठा सकें।

कांग्रेस महासचिव ने वहां मौजूद युवाओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति में शामिल होकर राजनीतिक बदलाव लाएं।

इस मौके पर राहुल गांधी के साथ वहां मौजूद प्रधानमंत्री के प्रौद्यौगिकी सलाहकार सैम पित्रोदा ने निजी मोबाइल कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए बीएसएनएल अधिकारियों को और ज्यादा कमर कसने का सुझ्झाव दिया।

सिंह के मुताबिक पित्रोदा ने कहा कि 'बीएसएनएल को अपनी सेवाएं बेहतर करने के लिए अभी बहुत कुछ करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बीएसएनएल की सेवाओं की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं हैं।'

यहां से निकलने के बाद कांग्रेस महासचिव ने बीरा रामपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी प्रताप नारायण दुबे की प्रतिमा का अनावरण किया और देर शाम जगदीशपुर के जाफरगंज कस्बे में रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत की।

सिंह ने कहा कि रात को मुंशीगंज अतिथि गृह में राहुल युवा कांग्रेस ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। रात को वहीं पर उनके विश्राम करने का कार्यक्रम है।

इससे पहले गुरुवार सुबह राहुल मां सोनिया गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करने को ध्यान में रखते हुए दिल्ली गए। सोनिया ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चौथे कार्यकाल के लिए गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के बाद राहुल दोपहर बाद वापस अमेठी लौट आए और अपने दौरे को फिर आगे बढ़ाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+