छात्र समूह का रविवार को तेलंगाना बंद का एलान
बंद का एलान आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के समूह-एक की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित न करने के सरकार के फैसले के विरुद्ध किया गया है।
अलग तेलंगाना राज्य के लिए चल रहे आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली जेएसी ने यहां गुरुवार को बैठक की तथा चार सितंबर को समूचे क्षेत्र में कक्षाओं के बहिष्कार का आह्वान किया। संगठन ने छात्रों से परीक्षा का बहिष्कार करने की अपील की तथा परीक्षा को बाधित करने की धमकी भी दी।
उल्लेखनीय है कि परीक्षा पांच सितंबर को होनी है तथा एपीपीएससी इसे स्थगित करने की जेएसी की मांग पहले ही ठुकरा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications