कश्मीर में हिंसा फैला रहे गिलानी की गिरफ्तारी हो : जेठमलानी
जेठमलानी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस के विरुद्ध हिंसा में कुछ लोगों द्वारा भड़काने पर युवा शामिल हो रहे हैं। ये लोग 'पाकिस्तान के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं, जिनके नेता गिलानी हैं।'
भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य ने घोषणा की, "गिलनी अगर कुरान की शपथ लेकर कहें कि वह ऐसे वक्तों पर पाकिस्तान से वेतन नहीं लेते रहे हैं तो मैं उनसे माफी मांग लूंगा।"
विधिवेत्ता ने कहा कि गिलानी यदि पुलिस पर पथराव को गर्व की बात और फायदेमंद काम मानते हैं तो उन्हें साहस दिखाते हुए पत्थर उठाना चाहिए और पथराव कर रहे युवाओं का नेतृत्व करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गिलानी अच्छी तरह जानते हैं कि भीड़ में से उछटकर कुछ गोलियां उनको लग सकती है जिससे वह घायल हो सकते हैं या उनकी मौत हो सकती है।
जेठमलानी ने जोर देते हुए मांग की, "वह इरादतन हत्या के लिए उकसाने वालों में से हैं। राज्य एवं केंद्र सरकार को साहस दिखाना चाहिए और गिलानी को गिरफ्तार करना चाहिए तथा उन्हें श्रीनगर से दूर स्थित किसी जेल में बंद कर देना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications