दुबई में भारतीय के शरीर से रॉड निकाला गया
समाचार पत्र 'एमरेट्स टुडे' के मुताबिक सोमवार को एक निर्माण कार्य के दौरान 34 वर्षीय सरन कुमार के पेट और जांच में लोहे का रॉड प्रवेश कर गया था।
रिपोर्ट में बताया गया कि इस घटना में कुमार के डायफ्राम, फेफड़ा और मूत्राशय को नुकसान पहुंचा था।
दुबई के रासिद अस्पताल के चिकित्सकों ने इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान चिकित्सकों ने कुमार के आतंरिक चोटों का भी उपचार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications