बोम्बार्डियर का मुनाफा 27 प्रतिशत घटा
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने हाल ही में कंपनी को 5.5 करोड़ डॉलर का 40 मेट्रो रेलों का ऑर्डर दिया है।
दुनिया तीसरी सबसे बड़ी नागरिक विमान बनाने वाली कंपनी बोम्बार्डियर को पिछले साल आर्थिक मंदी के चलते दर्जनों व्यापारिक विमानों के सौदों के रद्द होने से नुकसान झेलना पड़ा है।
दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 14.8 करोड़ डॉलर रहा है जबकि इससे पहले की तिमाही में कंपनी को 20.2 करोड़ डॉलर का मुनाफा हुआ था।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष पेरी ब्यूडोइन ने कहा, "आर्थिक माहौल की अनिश्चितता बरकरार होने से हवाई यातायात क्षेत्र पर विपरीत असर पड़ा है। हालांकि कंपनी आगे सुधार के आसार देख रही है। कंपनी के साथ सौदे रद्द होने की दर में कमी आई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications