विप्रो की भविष्य की योजनाएं तय करेंगे रिषद प्रेमजी
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, "जनवरी 2011 में कंपनी के वैश्विक सूचना व्यापार के मुख्य रणनीतिक अधिकारी बनने के बाद रिषद कंपनी की भविष्य की रणनीतियां तय करने के काम से पूरी तरह जुड़ जाएंगे।"
नए प्रबंधन तंत्र में रिषद को पूरी छूट देने के लिए कंपनी के रणनीति और विलय एवं अधिग्रहण व्यापार को अलग-अलग किया गया है।
रिषद (33) अपने इस नए काम के दौरान संयुक्त मुख्य कार्यकारी गिरीश परांजपे और सुरेश वासवानी को सूचित करेंगे।
परामर्श और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर अनुभव प्राप्त कर चुके रिषद सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के वैश्विक व्यापार को विस्तृत बनाना चाहते हैं।
एक आंतरिक पत्र के जरिए कंपनी ने अपने एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बुधवार को बताया कि रिषद एक जनवरी 2011 से कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी व्यापार के मुख्य रणनीतिक अधिकारी का पद संभालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications