मुजफ्फरनगर में 2 युवकों के शव बरामद
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रामलीला टील्ला के पास से जा रहे गंदे नाले पर दो अज्ञात युवकों के शव पड़े मिले। नागरिकों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली को दी। वहां से कोतवाली प्रभारी डी.के. मित्तल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों की तलाशी ली तो उनकी पहचान नूर हसन व जयपाल के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार दोनों आपस में गहरे दोस्त थे तथा बुधवार की देर शाम घर से यह कहकर निकले थे कि उन्हें किसी के पैसे देने हैं। पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की संदिग्ध मौत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों मित्रों के उस मित्र की तलाश कर रही है जिससे वो मोटरसाइकिल मांग कर लाए थे।
पुलिस का अनुमान है कि मृतक कहीं दोस्तों की पार्टी में साथ रहे होंगे, वहीं शराब के साथ जहरीली वस्तु का सेवन किया गया। दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। जहरीली नकली शराब के सेवन करने के अंदेशों पर भी पुलिस जांच कर रही है। सी.ओ. सिटी शशि शेखर ने बताया कि पुलिस जहरीली शराब के सेवन व जहर सेवन के दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications