सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
रोहतक की वैश गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 17 वर्षीय रजनी 12 वीं क्लास की छात्रा थी। रजनी शहर की जनता कॉलोनी में रहती थी। रोहतक राज्य के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का गृह शहर है।
जिले के पुलिस प्रमुख बी.सतीश बालन ने संवाददाताओं को बताया कि लड़की की हत्या उसके भाई दीपक ने बुधवार रात को कर दी थी। परिवारवालों को लड़की का एक लड़के से प्रेम संबंध मंजूर नहीं था।
यहां से 20 किलोमीटर दूर मोखरा गांव में रजनी की हत्या करने के बाद परिवार वालों ने रातों-रात शव का दाह संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में आ गए। घटनास्थल से एक कार से लड़की के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि दीपक, उसका चचेरा भाई सुरिंदर और लड़की की दादी जीवनी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications