निर्दलीय सांसद ने गिलार्ड को समर्थन का प्रस्ताव दिया
स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के मुताबिक डेनिसन सीट से जीते विल्की ने हालांकि कहा कि गिलार्ड सरकार के लिए मेरा समर्थन केवल अनुचित अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोट नहीं करने तक सीमित रहेगा।
विल्की के समर्थन के चलते लेबर पार्टी सांसदों और उसके समर्थक सांसदों की संख्या 74 हो गई है। बुधवार को पार्टी ने आस्ट्रेलियन ग्रीन पार्टी से समर्थन के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद पार्टी को प्रतिनिधि सभा में 76 सीटों का बहुमत प्राप्त करने के लिए तीन ग्रामीण निर्दलीय सांसदों में से दो का समर्थन प्राप्त करने की जरूरत है।
विल्की ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कुछ और सांसद उनके साथ आकर लेबर पार्टी को समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी के पास अगले तीन सालों के लिए एक स्थाई सरकार बनाने का मौका है।
उन्होंने कहा, "मैनें एएलपी (आस्ट्रेलियन लेबर पार्टी) को समर्थन देने का फैसला किया है। भविष्य की गिलार्ड लेबर सरकार को मेरा वोट मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications