वाईएसआर पर डाक टिकट जारी
विशाखापत्तनम में हुए एक समारोह में क्षेत्र की डाक महाधीक्षक शारदा संपत ने वाईएसआर के चित्र वाले पांच रुपये का डाक टिकट जारी किया। उल्लेखनीय है कि स्व. रेड्डी अपने प्रशंसकों के बीच 'वाईएसआर' के नाम से जाने जाते थे।
अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर डाक टिकट को तैयार करने और जारी करने में 18 महीने लग जाते हैं, लेकिन उन्होंने इस संस्मारक टिकट को एक वर्ष के भीतर ही तैयार करवा लिया।
विशाखापत्तनम स्थित टिकट संग्रहकर्ता जी. दुर्गा प्रसाद ने पिछले वर्ष अक्टूबर में इस डाक टिकट का प्रस्ताव रखा था, जिसे डाक विभाग द्वारा स्वीकार कर लिया गया।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 2 सितंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ वाईएसआर का निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications