लेाकतांत्रिक तरीके से किसी से भी बातचीत को तैयार : नीतीश
उन्होंने पटना में एक कार्यक्रम में कहा, "राज्य के जिन चार पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर रखा गया है आखिर उनका क्या दोष है। मैं नहीं समझता कि किसी को बंधक बनाकर मोलभाव करना एक अच्छे सिद्घांत का परिचायक है। ये चीजें आदर्श सिद्घांत से अलग हैं।"
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वह किसी से भी बात करने को तैयार हैं और इस व्यवस्था में कोई व्यक्ति या कोई संगठन अपनी बात रखने को स्वतंत्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत कोई भी चुनाव लड़कर जीत हासिलकर सता हासिल करे और सरकार चलाए।
उन्होंने यह भी कहा कि ताकत से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। "नक्सली भी इसी समाज के अंग हैं।"
उन्होंने आशा व्यक्त की कि चारों बंधक पुलिसकर्मी जीवित हों और वापस आ जाएं। कुमार ने राज्य और देश के बुद्घिजीवियों से भी इस मामले में आगे आकर बातचीत करने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications