अफगानिस्तान में हवाई हमले में 8 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता फैयाज मोहम्मद तौहीदी के हवाले से बताया कि तखर प्रांत में 18 सितंबर को होने वाले संसदीय चुनाव में अब्दुल वहीद खुरसानी उम्मीदवार थे और रस्तक जिले में एक सभा हिस्सा लेने जा रहे थे तभी नाटो के हेलीकॉप्टर हमले की चपेट में आ गए।
प्रवक्ता ने बताया, "हवाई हमले में आठ नागरिक मारे गए हैं और खुरसानी और दो अन्य लोग जख्मी हो गए हैं।"
नाटो के प्रवक्ता की ओर से इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications