सोनिया के चौथी बार अध्यक्ष बनने में औपचारिकता बाकी
अध्यक्ष बनने के साथ ही कांग्रेस के 125 सालों के इतिहास में वह सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष बने रहने का इतिहास बना लेंगी।
पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों, महासचिवों, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों ने सोनिया के नाम का नामांकन पत्र दाखिल किया।
केंद्रीय मंत्रियों में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे, महासचिव राहुल गांधी, मोतीलाल बोरा और वरिष्ठ नेता के. करूणाकरण भी इस मौके पर उपस्थिथ थे। इन सभी ने कांग्रेस के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऑस्कर फर्नाडीस को नामांकन पत्र सौंपें।
इससे पहले सोनिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति में 10 जनपथ स्थित अपने आवास पर अध्यक्ष पद पर अपने पुनर्निर्वाचन की सहमति दी।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सोनिया शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगी और अपने निर्वाचन का प्रमाण पत्र लेंगी।
राहुल गांधी तीन दिनों के अमेठी दौरे को बीच में ही छोड़कर आज दिल्ली पहुंचें और अपनी मां सोनिया से मुलाकात की।
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि दो सितम्बर है। सोनिया पहली बार 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications