संदिग्ध नक्सलियों ने 2 की हत्या की
झारग्राम के पुलिस प्रमुख प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, "जिले के झारग्राम में अगूईबोनी इलाके के नजदीक एकताल गांव में दो शव मिले हैं। ये हत्याएं नक्सलियों ने किए हैं। घटना स्थल से पर्चे भी बरामद किए गए हैं।"
त्रिपाठी ने कहा कि अभी दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पर्चे में कहा गया है कि दोनों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थक थे और पुलिस के मुखबीर थे। इसीलिए सजा के तौर पर दोनों की हत्या की गई है।
माकपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि दोनों पार्टी के समर्थक थे और पिछले कुछ महीनों से लापता थे।
इस बीच, झारग्राम में राधानगर के नजदीक पंचखली में स्थानीय लोगों ने गुरुवार को हथियार लेकर जा रहे एक नक्सली को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications