विश्व बैंक अब पाकिस्तान को देगा 1 अरब डॉलर की मदद

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वाशिंगटन में पाकिस्तान के वित्त मंत्री हाफिज शेख की विश्व बैंक के अध्यक्ष रॉबर्ट जोएलिक के साथ हुई एक बैठक के बाद यह घोषणा की गई।

जोएलिक ने कहा, "पाकिस्तान में सिंधु नदी में आई बाढ़ से हुई तबाही से निपटने के लिए तुरंत वैश्विक मदद की जरूरत है, जिससे कि मानवीय आवश्यकताएं मसलन भोजन, पीने योग्य पानी, दवाएं और पौष्टिक अहार की आपूर्ति की जा सके।"

इस मदद राशि को इकट्ठा करने के साथ दीर्घकालीन पुनर्निर्माण की जरूरत है।

गौरतलब है कि यह राशि गरीब देशों के अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) के बैंक कोष के जरिए आती है। इसके जरिए मिलने वाले ऋण रियायती दर पर होते हैं और इसमें ब्याज नहीं लगता।

जोएलिक ने कहा, "बाढ़ जैसी आपदा से पाकिस्तान के सामने वित्तीय समस्या खड़ी हो गई है और वह बाहरी देशों की मदद पर निर्भर हो गया है। सरकारी और राजकोषीय सुधार लाने के लिए घरेलू राजस्व जुटाने और गरीबों तक मदद राशि पहुंचाने को सुनिश्चित करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता में ताजगी लानी महत्वपूर्ण होगी।"

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बुधवार को कहा था कि भयंकर बाढ़ से देश को 43 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा था कि इससे 1.7 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं और 1,600 से अधिक की मौत हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+