दक्षिण कोरिया में तूफान 'कोम्पासू' से 2 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सियोल में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 6.15 बजे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान में पेड़ और खंभे उखड़ गए हैं। राजधानी के उत्तरी क्षेत्र में तूफान की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी और इसी के चलते तटीय इलाके में भूस्खलन भी हुए।
सियोल से तकरीबन 60 किलामीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित सियोसन इलाके में तूफान में छत गिरने के कारण एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सियोल के बाहरी इलाके में पेड़ की एक शाखा गिरने से 37 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
आंधी की वजह से महानगरीय इलाकों के अधिकतर प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया है और भूमिगत रेल सेवाएं भी ठप्प हैं।
सियोल के गिम्पो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार तड़के सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications