खान मजदूरों को निकालने में लग सकता है ज्यादा समय

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंगलवार से ही अब तक 20 मीटर तक खुदाई की गई थी तभी इंजीनियरों को दीवार में कुछ त्रुटि होने का पता चला।

बचाव कार्य में लगे मुख्य इंजीनियर आंद्रे सोउगरात ने कहा कि हमें इस तरह की समस्याओं का अंदेशा पहले से था।

सोउगरात ने कहा, "हमलोग वही करने जा रहे हैं जो हमने बताया है। दीवारों को सीमेंट से ढका जाएगा उसके बाद पुन: खुदाई का काम शुरू किया जाएगा।"

चिली के अधिकारियों के मुताबिक कामगारों की हालत स्थिर है और उन्हें और खाद्य पदार्थो की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि खान दुर्घटना के बाद 17 दिनों तक खान मजदूरों से कोई संपर्क नहीं हो सका था। इस दौरान उनका वजन काफी कम हो गया। 21 अगस्त को पहली बार एक सुराख करके मजदूरों तक पानी और भोजन पहुंचाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+