तेंदुए ने बच्चे को मार डाला
इस वन्य क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर दूर लक्खाबाग गांव में बुधवार सुबह तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ आकाश नामक एक बच्चे को उठा ले गया। आकाश के परिजनों ने काफी खोजबीन की। बाद में बुधवार देर शाम गांव के बाहर गन्ने के खेत से उसका शव बरामद किया गया।
बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आर. के. सिह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया है कि तेंदुआ वयस्क था और उसने जंगल से बाहर आकर आबादी वाले क्षेत्र में हमला किया। सिंह के मुताबिक ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अभी गांव के बाहर गóो के खेतों में ही है।
उन्होंने कहा कि वन अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश कर रही है। सिंह ने बताया कि मतृक के परिजनों को 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की गई है। वन अधिकारियों के मुताबिक कर्तनियाघाट वन्य क्षेत्र में तेंदुए की संख्या 32 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications