पेंटिंग्स में सिमटी महाभारत काल की कहानियां

काठमांडू, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में रहने वाली भारतीय अनुवादक व लेखिका कुर्ची दासगुप्ता ने नौवीं से आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व के महाभारत काल की कहानियों को अपनी पेंटिंग्स में प्रस्तुत किया है। कौरवों-पांडवों के युद्ध, द्रोपदी, कृष्ण और गांधारी जैसे चरित्रों को ध्यान में रखकर उकेरी गई उनकी इन पेंटिंग्स की दूसरी श्रृंखला 'बिशॉय महाभारत' का लंदन स्थित नेहरू केंद्र में सात से 10 सितंबर तक प्रदर्शन होगा।

दासगुप्ता वर्ष 2005 में कोलकाता से जाकर काठमांडू में रहने लगी थीं। नेहरू केंद्र में इन पेंटिंग्स का प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय सांस्कृति संबंध परिषद (आईसीसीआर) वहां भारत के गणराज्य बनने की 60वीं वर्षगांठ मना रही है। दासगुप्ता ने 18 पेंटिंग्स की श्रृंखला तैयार की है।

कोलकाता की 'सोसायटी फॉर द प्रीजरवेशन ऑफ सत्यजीत रे फिल्म्स' की पूर्व सीईओ 36 वर्षीय दासगुप्ता ने विश्व सिनेमा पर उनकी पेंटिंग श्रृंखला 'वर्ल्ड सिनेमा: ए डायलॉग' के लंदन में प्रदर्शन के बाद महाभारत काल पर आधारित पेंटिंग श्रृंखला 'बिशॉय महाभारत' के लिए 2008 से ही महाभारत का अध्ययन शुरू कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+