'बंदूकधारी ने अपने शरीर पर बांध रखे थे बम' (लीड-2)

अरूण कुमार

वाशिंगटन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत में बुधवार को डिस्कवरी चैनल की इमारत में तीन लोगों को बंधक बनाने वाले बंदूकधारी को अधिकारियों ने चार घंटे तक चली कार्रवाई में मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक उसने अपने शरीर पर कई बम बांध रखे थे जिनमें कभी भी विस्फोट हो सकता था।

बंदूकधारी जेम्स जे ली ने एबीसी के एक प्रोड्यूसर से तकरीबन 10 मिनट तक बात की थी। बातचीत के दौरान ली ने बताया, "मेरे पास एक बंदूक और बम है। मेरी शरीर पर कई बम बंधे हैं जिनमें विस्फोट हो सकता है।"

बंधक संकट हल होने तक एनबीसी ने इस बातचीत का खुलासा नहीं किया था।

पुलिस और ली के बीच कई घंटे तक बातचीत चली, जो चैनल की नेटवर्क प्रोग्रामिंग को लेकर काफी खफा था। वह दोपहर करीब एक बजे बंदूक और अपने शरीर पर बंधे बमों के साथ इमारत में दाखिल हुआ था।

मोंटगोमरी काउंटी के पुलिस प्रमुख थॉमस मेंगर ने कहा जब बंदूकधारी को गोली मारी गई तो उसके शरीर से बंधे एक विस्फोटक में विस्फोट हो गया और उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि दो बक्सों और उसकी पीठ पर लदे सामान में भी विस्फोटक सामग्री है या नहीं। इमारत में कार्य कर रहे 1,900 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

मेंगर ने बताया कि अधिकारी खुफिया कैमरों की मदद से ली पर निगाह रख रहे थे। जैसे ही उन्होंने ली को हैंडगन बाहर निकालते और उसे एक बंधक की ओर निशाना साधते देखा, अधिकारी वहां पहुंच गए और तीनों बंधकों को सकुशल मुक्त करा लिया गया।

बातचीत के दौरान ली ने कई तरह की भावनाएं व्यक्त कीं। मेंगर ने बताया कि कभी वह शांत दिखा तो कभी क्रोधित लेकिन उसने डिस्कवरी चैनल के प्रति अपनी शिकायत नहीं छुपाई।

डिस्कवरी चैनल के प्रवक्ता डेविड लेवी बताया कि कंपनी के अधिकारी ली से परिचित थे। उसने वर्ष 2008 में विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन कंपनी ने उसकी मांगों या धमकियों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था। विरोध के दौरान ली पर 500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

बाद में ली ने लिखा था कि उसे डिस्कवरी चैनल से नाराजगी है क्योंकि चैनल ने टेलीविजन कार्यक्रम के उसके विचारों को नजरअंदाज कर दिया था।

जांचकर्ताओं के हवाले से सीएनएन ने बताया है कि ली इंटरनेट पर पोस्ट किए गए एक घोषणापत्र से भी संबद्ध रहा है। 1149 शब्दों के इस घोषणा पत्र में कहा गया है कि मनुष्य सबसे ज्यादा विनाशकारी, अपवित्र, प्रदूषण फैलाने वाला प्राणी है और इस ग्रह पर जो भी बचा है उसे अपनी झूठी नैतिकता और प्रजनन संस्कृति से नष्ट कर रहा है। डिस्कवरी चैनल से मांग की गई है कि वह ग्रह को बचाने के समाधानों से संबद्ध कार्यक्रम रोजाना प्रसारित करे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+