जल्द ही बांग्लादेश में बनेंगे भारतीय परिधान

भारतीय शर्ट निर्माता कंपनी 'एनएसएल टेक्सटाइल' बांग्लादेश में बनी शर्टे आयात करने का प्रयास कर रही है। कंपनी इन शर्टों को 'कोंस्टेलो' ब्रांड नाम से बेचना चाहती है। इसके अलावा कई भारतीय गारमेंट कंपनियां बांग्लादेश से सिले-सिलाए कपड़ों का आयात करने पर विचार कर रही हैं। बांग्लादेश के आपूर्तिकर्ता सस्ते दामों पर गुणवत्ता पूर्ण माल उपलब्ध करा रहे हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक बांग्लादेश गारमेंट निर्माता एवं निर्यातक संगठन (बीजीएमईए) के एक अधिकारी ने कहा, "एनएसएल सहित कई भारतीय कंपनियां बांग्लादेश के गारमेंट निर्माताओं से समझौते की संभावनाएं तलाश रही हैं।"

बांग्लादेश को भारतीय धागों के शुल्क मुक्त आयात की सुविधा मिलने के बाद से भारतीय कंपनियां बांग्लादेश में बनी शर्टों के आयात के लिए आकर्षित हो रही हैं।

बीजीएमईए पूर्व अध्यक्ष अनवर उल आलम चौधरी ने कहा कि कई साल से भारतीय कंपनियां बांग्लादेश में बने शर्ट और पेंट खरीदने में रुचि ले रही हैं लेकिन आयात प्रतिबंधों के कारण इस व्यापार की उपेक्षा हो रही है।

बीजीएमईए अधिकारियों ने कहा, "भारत एक विशाल बाजार है। भारतीय कंपनियां बांग्लादेशी गारमेंट खरीदना चाहती हैं। यदि सरकार भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर भारत में आयात पर लगने वाले शुल्क हटाने का प्रयास करे तो बांग्लादेश से निर्यात बढ़ाने में मदद मिल सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+