जन्माष्टमी : श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा बिहार

पटना, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भगवान श्रीकृष्ण की आराधना में पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है। राज्य के कुछ लोगों ने बुधवार को जन्माष्टमी मनाई तो कुछ लोग इसे गुरुवार को मना रहे हैं। पटना सहित राज्य के अधिकांश मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

पटना के इस्कॉन, गौड़ीया मठ, श्रीकृष्ण चेतना परिषद सहित कई मंदिरों में गुरुवार को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस्कॉन ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया है। इस्कॉन, पटना के अध्यक्ष श्रीकृष्ण कृपा दासजी ने बुधवार को बताया कि महोत्सव में जयपुर के प्रसिद्घ नर्तक राजेन्द्र गंगानी अपने कार्यकम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान भगवान कृष्ण की आरती और चांदी के 208 कलशों द्वारा उनका अभिषेक आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। जन्माष्टमी के मौके पर कई स्थानों पर झांकियां निकाली जाएंगी।

रामजानकी चौराहा स्थित राधा-कृष्ण और भगवान जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीश्याम मंडल के तत्वाधान में श्याम महोत्सव शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कई मंदिरों में रात में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है।

महावीर मंदिर में भी बीती रात कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। महावीर मंदिर के प्रकाशन प्रभारी भवनाथ झा ने बताया कि एक सितंबर को ही रात्रि में अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र दोनों पड़ने के कारण महावीर मंदिर में बुधवार को रात्रि में कृष्णाष्टमी और कृष्णजन्मोत्सव दोनों मनाया गया।

इसके अलावा राज्य के बक्सर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, औरंगाबाद तथा मुंगेर सहित कई जिलों में भी कुछ स्थानों पर बुधवार को कृष्णजन्मोत्सव मनाया गया तो कुछ सथानों पर गुरुवार को मनाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+