बीमा कंपनियां ग्रामीणों को जागरूक करें : मुखर्जी
मुंबई में वैश्विक बीमा सम्मेलन के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसोचैम) द्वारा आयोजित एक समारोह में बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के मामले में बीमा और जीवन बीमा के लाभों के बारे में ग्रामीणों को बताया जाना चाहिए।
उन्होंने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को सकल घरेलू उत्पाद में 1.84 प्रतिशत के अपने वर्तमान योगदान को बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद में अपना योगदान दो प्रतिशत तक करने को कहा। उन्होंने बीमा कंपनियों से कहा कि वे मानक प्रणाली का अनुसरण करें, नए बीमा उत्पाद लाएं, पॉलिसियों के प्रीमियम को कम करें और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, संगोष्ठियों और विचार-विमर्शइत्यादि के माध्यम से विभिन्न बीमा पॉलिसियों और उत्पादों का प्रचार-प्रसार करें।
इस अवसर पर एसोचैम की अध्यक्ष स्वाति पीरामल, आईआरडीए के अध्यक्ष जे. हरिनारायण, एलआईसी के अध्यक्ष टी.एस. विजय और वीडियोकॉन के अध्यक्ष वी.एन. धूत भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications