प्रधानमंत्री ने तिरुपति मंदिर में पूजा अर्चना की
हैदराबाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को राज्य के तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना की।
राज्य की दो परियोजनाओं का शुभारंभ करने पहुंचें प्रधानमंत्री का मंदिर के पुजारियों ने पारम्परिक रिती रिवाज से पूर्जा करवाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री जी. वेंकट ने प्रधानमंत्री को प्रसादम भेंट की और पवित्र जल तथा सिल्क के कपड़े भेट किए।
बतौर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दूसरी बार इस मंदिर में आए हैं। इससे पहले सितम्बर 2005 में वह यहां आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications