मप्र में स्वाइन फ्लू से 7 की मौत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को हुई मौतों के बाद इंदौर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 12 और भोपाल में नौ हो गई है। वहीं जबलपुर में पांच और ग्वालियर में एक स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज की मौत हो चुकी है।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि संक्रमित मरीजों की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से बुधवार को 12 और मरीजों के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एच1एन1 संक्रमित मरीजों की संख्या 92 हो गई है। बुधवार को 24 मरीजों को भर्ती किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications