लद्दाख में पुनर्निर्माण कार्य जारी रखें सुरक्षाकर्मी : राष्ट्रपति (लीड-1)

इससे पहले, राष्ट्रपति ने लद्दाख में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में बहुत लोगों की जान गईं, कई लोग घायल हुए और कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

उन्होंने कहा कि इस आपदा से सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। पाटील ने कहा कि इस कठिन घड़ी में हम लद्दाख के लोगों के साथ हैं।

उन्होंने उन लोगों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की, जिन्होंने इस आपदा के दौरान अपने प्रयिजनों को खो दिया। राष्ट्रपति ने सुरक्षाकर्मियों के प्रति भी सहानुभूति प्रकट की, जिन्हें इस आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

पाटील ने कहा, "कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह लद्दाख आए थे। मैं प्रधानमंत्री के इस आश्वासन का समर्थन करती हूं कि राहत एवं पुनर्वास कार्य में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।"

राष्ट्रपति ने इस बात पर गर्व प्रकट किया कि इन कठिन घड़ियों के दौरान सशस्त्र बलों ने सराहनीय काम किया और राहत, बचाव एवं पुनर्निर्माण के प्रयासों में अभूतपूर्व साहस, स्वार्थ रहित निष्ठा और विलक्षण समर्पण भाव का प्रदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे पुनर्निर्माण कार्य जारी रखें। जाड़े का मौसम शुरू होने के पहले लद्दाख के बेघर लोगों के लिए घरों का निर्माण करने के लिए और काम करने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+