जन्माष्टमी : मप्र में धार्मिक उल्लास
भेापाल, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक उल्लास का माहौल है। यहां यह त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। बुधवार को जहां इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया, वहीं गुरुवार को भी कई स्थानों पर जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
धर्माचार्यो के मुताबिक रोहणी नक्षत्र बुधवार से ही लग गया है, इस वजह से एक वर्ग ने इसी दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई और रात 12 बजते ही 'हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' के जयकारे गूंज उठे। कृष्ण जन्म के साथ ही मंदिरों में उत्सव का दौर शुरू हो गया और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दी। वहीं कुछ लोग गुरुवार को रोहणी नक्षत्र की उद्या तिथि होने के कारण इस दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं।
तमाम देवालयों में गुरुवार को भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। भोपाल के लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है, मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। इसी तरह श्रीजी मंदिर लख्ेारापुरा, बांके बिहारी लालजी के मंदिर में भी इसे गुरुवार को मनाया जा रहा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications