ममता का बुद्धदेव पर पलटवार
बनर्जी ने कहा, "वाम मोर्चे के हर नेता रत्न की तरह हैं। मैं उनकी भाषा जानती हूं। मैं उनकी तरह पढ़ी लिखी नहीं हूं लेकिन मैं मर्यादा जानती हूं।"
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं द्वारा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में दक्षिण 24 परगना में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने ये बातें कही।
उन्होंने कहा, "झूठे और मनगढंत मुद्दों पर माकपा नेताओं को ड्रामा करने में महारत हासिल है। पिछले 34 सालों से वे राज्य में लगातार हत्याएं करवा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications