445 वर्ष का हुआ अमेरिका का प्राचीनतम शहर

न्यूयार्क, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित प्राचीनतम शहर सेंट अगस्टीन इस सप्ताह अपनी 445वीं वर्षगांठ मनाएगा।

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक स्पेन के प्रेडो मेनिनडिज डी एविल्स द्वारा स्थापित सेंट अगस्टीन की वर्षगांठ के अवसर पर 'नॉम्ब्री डी डियोस मिशन' संग्रहालय का उद्घाटन होगा, प्रार्थनाएं आयोजित की जाएंगी और अन्य कार्यक्रम होंगे।

वर्ष 1565 में फ्लोरिडा के पहले गवर्नर मेनिनडिज डी एविल्स ने इसकी स्थापना की थी।

'फ्लोरिडा लिविंग हिस्ट्री' के निदेशक डेविस वाकर कहते हैं, "445 वर्ष पहले सितंबर 1565 में एडम. डॉन प्रेडो मेनिनडिज डी एविल्स ने मैटैनजाज बे को हटाकर सेंट अगस्टीन की स्थापना की थी।"

मेयर जोजफ बोल्स के मुताबिक सेंट अगस्टीन के ऐतिहासिक महत्व के कारण यहां हर साल 45 लाख पर्यटक आते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+