अमेरिका में सभी बंधक मुक्त, बंदूकधारी ढेर (लीड-1)
स्थानीय समाचार पत्र 'द वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक मेरीलैंड के मोंटगुमरी के पुलिस प्रमुख जे. थॉमस मैंगर ने बताया तीनों बंधक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि बंधकों की जान के खतरा को देखते हुए अधिकारियों ने संदिग्ध हथियारबंद व्यक्ति जेम्स जे.ली को मार गिराया।
मैंगर के अनुसार पुलिस कई घंटे से ली से बातचीत करने की कोशिश कर रही थी। बातचीत के दौरान ली ने भावनात्मक रूप से काफी लंबी मांगे रखी थी।
अमेरिका में यह पूरा घटनाक्रम स्थानीय समयानुसार बुधवार को एक बजे दोपहर में उस समय शुरू हुआ जब ली एक डिस्कवरी चैनल की इमारत में दाखिल हो गया। मैंगर ने कहा कि इमारत में काम कर रहे लगभग 1,900 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
समाचार पत्र के मुताबिक एक पंजीकृत वेबसाइट पर जेम्स ली द्वारा जारी मांगों की सूची में उसने अपने पते के रूप में कनाडा के एक डाक घर का पता दर्ज किया था। वेबसाइट पर डिस्कवरी चैनल के लिए मांगो की एक सूची तैयार की गई थी और जिसमें कहा गया था कि ग्रहों को बचाने की प्रतिबद्धता के तहत चैनल इस संदेश को विश्वभर में अवश्य प्रसारित करे।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि ली ने अपनी तरफ से 11 मांगे प्रस्तुत की थी जिनमें एक कार्यक्रम के लिए जनसंख्या वृद्धि को रोकने, जलवायु परिवर्तन का समाधान खोजने तथा बिगड़ती अमेरिकी अर्थव्यवस्था का निराकरण की बातें शामिल थीं।
प्र्वतन विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस वेबसाइट को ली द्वारा ही संचालित किया जा रहा था जो इमारत के अंदर मौजूद था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications