मध्यपूर्व शांति प्रक्रिया में प्रगति: ओबामा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार व्हाइट हाउस में अब्बास के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के बाद ओबामा ने कहा, "हम शांति प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अब्बास के साथ वार्ता रचनात्मक रही।"
ओबामा जोर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय और मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात की थी। बाद में ये पांचों नेता बयान जारी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications