इजरायली सैनिकों पर हमला, 2 घायल

जेरूसलम, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। वेस्ट बैंक में बुधवार रात इजरायली सैनिकों पर की गई गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे गोलीबारी की गई। इसमें एक महिला और एक पुरुष सैनिक घायल हो गए। पुरुष की हालत गंभीर है।

यह घटना रामल्लाह के निकट रिमोनिम जंक्सन की है। इससे पहले मंगलवार रात हमास समर्थकों ने मंगलवार रात हेबरोन में चार इजरायली सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इजरायल और फिलीस्तीन के बीच सीधी वार्ता की बहाली से ठीक पहले ये दोनों हमले किए गए। दोनों के बीच वाशिंगटन में दो सितम्बर को वार्ता होनी है। इसकी घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+