इंडोनेशिया ने दी ब्लैकबेरी पर पांबदी की धमकी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इंडोनेशिया के संचार एवं सूचना मंत्री तिफातुल सेम्बिरिंग ने मंगलवार को कहा कि ब्लैकबेरी निर्माता कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) से आग्रह किया गया है कि वह अश्लील तत्वों को रोके।
मंत्री ने कहा, "अगर वह हमारे आग्रह पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो हमें उसकी सेवाएं बंद करनी पड़ेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications