मप्र में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर और भोपाल में एक-एक मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। इस तरह इंदौर में आठ, भोपाल में छह, जबलपुर में पांच और ग्वालियर में एक स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज की मौत हो चुकी है। मंगलवार को छह और मरीजों के नमूने पाजिटिव आने से स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों की संख्या 80 हो गई है।
एक जुलाई से लेकर अब तक प्रदेश में 222 नमूने जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 80 के स्वाइन फ्लू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 20 मरीजों की मौत हो चुकी है जिनमें से 48 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications