हिंद महासागर में चीनी गतिविधियों पर भारत की नजर
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि हिंद महासागर में चीनी गतिविधियों पर भारत बराबर नजर रखे हुए है।
कृष्णा ने कहा, "भारत सरकार ने महसूस किया है कि चीन ने हिंद महासागर मामलों में सामान्य से अधिक रुचि दिखाया है। इसलिए हम चीन के इरादों पर बराबर नजर रखे हुए हैं।"
कृष्णा ने कहा कि सरकार हिंद महासागर में घटनाओं पर नजर रखे हुए है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि देश की क्षेत्रीय अखंडता और मछुआरों की बेहतरी की सुरक्षा की जाएगी।
कृष्णा ने हालांकि अपने बयान में 'सामान्य से अधिक रुचि' की व्याख्या नहीं की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications