प्रेमिका ने प्रेमी के घर में फांसी लगाई
हटा थाने के प्रभारी आर. के. छारी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि हटा कस्बे के राम गोपालजी वार्ड में रहने वाली पूजा पांडे का सचिन दीक्षित से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिवार वालों ने शादी की रजामंदी देते हुए कुछ रस्में भी कर ली थी। इसके बावजूद शादी में देर हो रही थी।
छारी ने बताया कि पूजा ने जल्दी शादी की जिद की तो सचिन के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए और इसको लेकर विवाद भी हुआ। आज दोपहर को पूजा सचिन के घर पहुंची और फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications