राहुल गांधी बुधवार से अमेठी दौरे पर
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस महासचिव पार्टी कार्यकर्ताओं और युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों से बैठक करने के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सिंह के मुताबिक दौरे में गौरीगंज में इंटरनेट थ्री जी सेवा का शुभारंभ, जगदीशपुर के कछाओं, कस्बे में को-आपरेटिव भवन का उद्घाटन व रोजा इफ्तारी पार्टी में हिस्सा लेने का उनका कार्यक्रम है।
प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र में औचक भ्रमण करके केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जाएजा लेंगे। 3 सिंतबर को दोपहर बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications