संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मानसून सत्र की समाप्ति के साथ ही संसद के दोनों सदनों को मंगलवार को अनश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने निचले सदन को तथा राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने ऊपरी सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा की। दोनों सदनों की अगली बैठक संभवत: नवंबर में होगी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौरे पर होंगे।

ओबामा अपने दौरे के दौरान संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर सकते हैं।

राज्यसभा में मंगलवार को सांसदों का वेतन बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दी गई और प्रताड़ना रोकथाम विधेयक को एक समिति के पास भेजा गया।

इसके अलावा विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णाा ने पाकिस्तान को भारत की ओर से दी जा रही बाढ़ सहायता पर बयान दिया और गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने, दिल्ली सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण के लिए निर्धारित कोष को राष्ट्रमंडल खेलों की परियोजनाओं में कथित इस्तेमाल किए जाने पर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी।

ज्ञात हो कि संसद का मानसून सत्र 26 जुलाई को शुरू हुआ था और उसे 27 अगस्त को समाप्त होना था। लेकिन बाद में सत्र की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+