प्रधानमंत्री पोंछा लगाएं तो भी तैयार नहीं होंगे आयोजन स्थल : मोदी

मोदी ने तैयारियों को बेतरतीब बताते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों की भी खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि यहां तक कि अहमदाबाद की कोई भी सरकारी संस्था इस आयोजन के लिए तीन अक्टूबर के पहले सभी आयोजन स्थलों को तैयार करवा सकती है।

मोदी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मैं नहीं जानता कि राष्ट्रमंडल खेलों में क्या हो रहा है। लेकिन यदि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वयं भी झाड़ू-पोछा शुरू कर दें तो भी आयोजन स्थल खेल के लिए तैयार नहीं हो पाएंगे।"

मोदी ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित लोगों के पास आयोजन स्थलों की तैयारी के लिए चार साल का समय था। लेकिन वे अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी अहमदाबाद नगर निगम को दे देनी चाहिए। यह संस्था उन खेल संकुलों को समय पर तैयार करवा देगी।"

ज्ञात हो कि आयोजन स्थलों को सौंपे जाने की चार तारीखें आगे बढ़ गईं हैं। परिणामस्वरूप और बिलंब से बचने के लिए प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा है।

आयोजन स्थलों को पूरा होने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तय की गई थी। लेकिन बारिश को दोष देते हुए खेलों की निगरानी कर रहे मंत्री समूह के प्रमुख केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेड्डी ने कहा कि कुछ दिन और लगेंगे।

मोदी ने केंद्र सरकार को 'दिल्ली की सल्तनत' करार देते हुए चुनौती दी कि वह विकास के मोर्चे पर उनसे प्रतिस्पर्धा कर के दिखाए।

उन्होंने कहा, "विकास कुछ लोगों को पीड़ा भी दे रहा है। लेकिन मैं इस दिल्ली सल्तनत को चुनौती देता हूं कि आओ और विकास के मोर्चे पर हमसे प्रतिस्पर्धा करो। लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+