खाद्य प्रसंस्करण में आउटसोर्सिग केंद्र बनेगा भारत : सहाय
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और यस बैंक द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट जारी करते हुए सहाय ने कहा, "खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत को आउटसोर्सिग का केंद्र बनाने की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। आने वाले समय में भारत विश्व को भोजन उपलब्ध कराएगा।"
उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने नए उपक्रमों की मदद के लिए कई प्रोत्साहन दिए हैं और नई योजनाएं शुरू की हैं।
सहाय ने कहा, "इस क्षेत्र में ग्रामीण भारत के लिए वह सब करने की क्षमता है जो कि सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र ने शहरी भारत के लिए किया है।"
मदर डेयरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. के. बंसल ने कहा, "इस क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं का उपयोग करने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र की संभावनाओं का उपयोग करने के लिए हमें वैश्विक मांग के अनुरूप कदम उठाने होंगे। दुनिया में भारतीय खाद्य पदार्थो की मांग तेजी से बढ़ रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications