स्टैथोस्कोप की जगह ले सकता है आईफोन
पीटर बेंटली ने इस उपकरण का आविष्कार किया है और इसकी मदद से फोन में मौजूद संवेदकों के जरिए हृदय गति पर नजर रखी जा सकती है।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक इस उपकरण के जारी होने के बाद अब प्रतिदिन इसकी मांग के 500 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।
बेंटले कहते हैं, "चिकित्सा कार्यस्थल पर मोबाइल फोन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की संभावना के प्रति सभी बहुत उत्साहित हैं।"
उन्होंने कहा, "स्मार्टफोन्स संवेदकों, कैमरा, उच्च-गुणवत्ता के माइक्रोफोन और खूबसूरत स्क्रीन वाली अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली युक्तियां हैं।"
भविष्य में ऐसा भी हो सकता है कि लोग स्मार्टफोन्स के जरिए स्वयं अपना अल्ट्रासाउंड कर सकें या अपने रक्तचाप पर नजर रख सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications