एनएचएआई प्रमुख को 3 महीने का सेवा विस्तार
तमिलनाडु कैडर के 1975 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी, सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एनएचएआई के अध्यक्ष के रूप में अनुबंध के आधार पर तीन महीने के लिए सिंह की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञप्ति में हालांकि कहा गया है कि यदि 30 नवंबर तक का विस्तारित कार्यकाल समाप्त होने के पहले इस पद पर कोई नियमित नियुक्ति कर दी गई, तो सिंह को पद छोड़ना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications