शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 61 अंक गिरा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 60.99 अंकों (0.34 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,971.12 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,015.66 के ऊपरी और 17,819.99 के निचले स्तर तक पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 13.05 अंकों (0.24 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,402.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,413.90 के ऊपरी और 5,348.90 के निचले स्तर तक पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 44.12 अंकों (0.58 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,596.84 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 95.91 अंकों (1.0 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,540.56 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई में तेज खपतवाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), वाहन और आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। एफएमसीजी सेक्टर सूचकांक में 1.58 प्रतिशत, वाहन सेक्टर सूचकांक में 0.83 प्रतिशत और आईटी सेक्टर सूचकांक में 0.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कारोबार के दौरान बीएसई में टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी), तेल एवं गैस तथा रियल्टी सेक्टर में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। सीडी सेक्टर सूचकांक में 2.32 प्रतिशत, तेल एवं गैस सेक्टर में 1.95 प्रतिशत और रियल्टी सेक्टर सूचकांक में 1.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.85 प्रतिशत), आईटीसी (2.10 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (1.68 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (1.61 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (1.32 प्रतिशत) शामिल हैं।
सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस (3.61 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (3.54 प्रतिशत), आरआईएल (3.05 प्रतिशत), जिंदल स्टील (2.11 प्रतिशत) और डीएलएफ (1.82 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1993 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई और 922 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications